Top News

भारत–नेपाल मैत्री की मिसाल, बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची मदद





 प्रतिनिधी - श्री सुरज पवार 

नुवाकोट (नेपाल) : नेपाल के नुवाकोट जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली गई। इस दौरान माननीय सांसद खेमराज कोइराला एवं माननीय सांसद जगत जोशी के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद साधा गया।

इस मानवीय पहल के तहत प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री और कपड़ों का वितरण किया गया। कठिन परिस्थितियों में परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया गया।

यह सेवा कार्य India–Nepal Friendship Group की ओर से भारत–नेपाल मैत्री एवं मानवता की भावना को समर्पित किया गया। इस अवसर पर भारतीय फिल्म निर्माता अमोल भगत ने कहा कि कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास है।

भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ ऐसे सेवा कार्य दोनों देशों के बीच मैत्री, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करते हैं। “मानवता सबसे बड़ा धर्म है” इस भावना के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता का यह उपक्रम किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सनातन सारथी न्युज
सनातन सारथी न्युज